विश्व के सबसे बड़े डैम Three Gorges Dam Facts Hindi में, बनने में लगे 18 साल

Three Gorges Dam Facts के बारे में क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो इस ब्लॉग पोस्ट में सही से जान जाएंगे। 

दुनिया का सबसे बड़ा डैम का तमगा हासिल करने वाले इस डैम के कई फैक्ट्स हैं जिसकी जानकारी पाकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। 

भारत के पड़ोसी देश चीन में स्थित यह Three Gorges Dam का अपना एक इतिहास है जिसपर भी इस आर्टिकल में रोशनी डाली जाएगी। 

थ्री गॉर्जेस डैम का इतिहास | Three Gorges Dam History

  • साल 1920 में पहली बार इस डैम को बनाने को लेकर विचार किया गया था।
  • साल 1953 में चीनी नेता Mao Zedong के कहने पर कई जगहों का सर्वे किया गया ताकि इस डैम को बनाया जा सके।
  • 1955 में किए गए सर्वे के अनुसार काम करने की शुरुआत की गई। 
  • इस डैम को बनाने के फायदे में इसका बाढ़ को नियंत्रण करना, व्यापार को बढ़ावा और मध्य चीन में यह डैम ग्रोथ का कारण बनेगा। ऐसा कहकर इस डैम को बनाने की वकालत करते थे। 
  • आलोचकों ने इस डैम को बनाने को लेकर विद्रोह किया।
  • इसीलिए इस डैम को बनाने में देरी हुई जो की तकरीबन 40 साल देरी से शुरू हुआ।
  • डैम को शुरुआत करने में Li Peng जो की खुद इंजीनियर की डिग्री हासिल कर चुके थे उन्होंने ने ही नेशनल पीपल्स कांग्रेस को डैम के लिए हामी भरने में मदद करी थी।
  • इसके बाद साल 1994 में इस डैम को बनाने का काम शुरू हो सका।

दोस्तों यह तो थी World’s largest Dam का इतिहास अब इस डैम के बारे में होर भी कई जानकारी जान लीजिए। 

लेकिन दोस्तों इससे पहले आगे बढ़ें, क्या आप जानते हैं की डैम में पानी किस लिए काम आता है? अपना जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Three Gorges Dam Length

इस डैम को Largest Dam in world की उपाधि दी जाती है क्योंकि इसकी लंबाई यानी की Three Gorges Dam Length में काफी बड़ी है। 

इसकी लंबाई 2.3 किलोमीटर है और चौड़ाई में 115 मीटर। अगर ऊंचाई को नापा जाए तो इस डैम की ऊंचाई 185 मीटर तक की है। 

Three Gorges Dam Earth rotation Hindi

इस डैम से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह भी है की धरती पर दिन लंबे होने का कारण कुछ एक्सपर्ट इस थ्री गॉर्जेस डैम को भी मानते हैं। 

दरअसल इस डैम में रिजर्व किया गया पानी इतना ज्यादा होता है की उससे धरती के रोटेट करने का समय धीमा हो गया है और इसीलिए हर एक दिन धरती पर 0.06 माइक्रोसेकंड बढ़ गया है। 

Three Gorges Dam Facts Hindi 

  • थ्री गॉर्जेस डैम को बनाने में 18 साल लग गए थे। इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी और पूरा 2012 तक हुआ था। 
  • यह डैम चीन की यांग्जी नदी पर बना हुआ है जो की हुबेई प्रांत में स्थित है। 
  • यांग्जी नदी दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी नदी है जिसकी लंबाई 6 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है। 
  • इसे बनाने में भारतीय रुपए के मुताबिक ढाई लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 
  • इसमें 4,63,000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। 
  • 22,400 मेगावॉट बिजली के उत्पादन होने के कारण यह विश्व भर में सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाला डैम है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह थी Three Gorges Dam Facts Hindi में जिसे जानकर आपको अच्छी नॉलेज जरूर मिली होगी। 

यह डैम में इतनी बिजली उत्पादित होती है जो विश्व में और किसी अन्य डैम में नहीं पैदा होती। इसकी वजह से पृथ्वी का धीमा होना यह बात जरूर आपको भी हैरान किया होगा। 

ऐसे ही Aslisatya जानने के लिए दोस्तों हमारे इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। 

धन्यवाद।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.