Science Unbelievable Facts in Hindi | विज्ञान से संबंधित 20 हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें unbelievable facts जैसी घटना होना स्वाभाविक है। हमारी दुनिया पूरी तरह से रहस्मयी तथ्यों से भरपूर है। हालांकि जो Science Unbelievable Facts से रूबरू हुए हैं वे रहस्मयी जैसे किसी चीजों में विश्वास नहीं रखते हैं क्योंकि उनके लिए हर चीज में साइंस हैं जो काफी हद तक सही भी है। 

आज के ब्लॉग पोस्ट में आपको कुछ चुनिंदा विज्ञान से संबंधित Unbelievable Facts in Hindi बताए जाएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल यह विज्ञान की दुनिया इतनी मजेदार और दिलचस्प रहती है की हर कदम में यह अलग दुनिया हमारे लिए ले आती है, जितना आप इसे जानेंगे उतना अधिक जानने की इच्छा भी पनपती रहती है। अब हम आपकी इच्छाओं को दबाते नहीं बल्कि साइंस विष्य से संबंधित unbelievable facts बताते हैं।

Science Unbelievable Facts in Hindi | साइंस में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्यों की जानकारी

1. यूं तो एक एडल्ट ह्यूमन बॉडी में 206 हड्डियां होती है लेकिन बचपन में यही हड्डियों की संख्या तकरीबन 300 होती है जो बच्चों को ग्रोथ करने में मदद करती है। यह हड्डियां उम्र के साथ साथ खुद खत्म होती रहती है और 18 साल के होने तक 206 हड्डियां ही रह जाती है।

2. एक इंसानी पेट रेजर ब्लेड को भी डिसोल्व कर सकती है। अगर आपको पता न हो तो बताते चलें की एसिड कितना ताकतवर है यह हम साइंस की भाषा में PH value से जानते हैं। जो 0-14 तक की pH value दी जाती है (जितना अधिक वैल्यू उतना स्ट्रॉन्ग एसिड)। ह्यूमन पेट की pH value 1-2 के बीच होती है और यह रेजर ब्लेड को डिसॉल्व कर सकती है।

नोट:- कृपया रेजर ब्लेड का सेवन न करें। यह बात सिर्फ नॉलेज के लिए बताए गई है।

3. दुनिया की 50% से अधिक ऑक्सीजन जंगलों से नहीं बल्कि समुद्रों से बनती हैं। हालांकि ऑक्सीजन बनाने के लिए पेड़ो का भी काफी योगदान है लेकिन समुद्र में photosynthesis प्रोसेस के दौरान बनती ऑक्सीजन का हिस्सा 50% से अधिक है।

4. स्कूल में साइंस सब्जेक्ट में आपने periodic table जरूर पढ़ा होगा, क्या आपने गौर किया है की पीरिओडिक टेबल में अंग्रेजी के हर अल्फाबेट इस्तेमाल होते हैं सिवाय letter ‘J’ के।

5. साइंस में हुए कई शोध से यह मालूम चला है कि अधिकांश जानवर पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड के माध्यम से नेविगेशन करते हैं। इसमें sea turtle भी पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड का इस्तेमाल करते हैं।

6. अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक गैलेक्सी में 400 बिलियन स्टार्स हैं। लेकिन अगर पूरी दुनिया में पेड़ों की बात की जाए तो इसकी गिनती 3 ट्रिलियन तक पहुंचती है। 

7. पानी तीन फॉर्म में धरती पर एक्सिस्ट करता है एक लिक्विड स्टेट में एक गैस स्टेट में और एक सॉलिड स्टेट में। जब तापमान गर्म होता है तो बर्फ पिघलके पानी बन जाता है और अगर गर्मी ज्यादा बढ़ जाए तो पानी गैस के रूप में आ जाता है। क्या आप जानते हैं एक तापमान ऐसा भी है जिसमें पानी एक साथ तीनों फॉर्म में एक्जिस्ट करता है। वह तापमान है 0.1 डिग्री सेल्सियस और 611.73 पास्कल में पानी तीनों फॉर्म में होता है इसे पानी का ट्रिपल पॉइंट कहते हैं। 

8. हर साल हवाई अलास्का के करीब पहुंच रहा है। यह दरअसल टेक्टोनिकों प्लेटों की वजह से होता है। यह इन पलेटों के नीचे धाराओं के बार बार उठने और गिरने के कारण होता है। 

9. 2004 में ब्राउन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने छह लोगों पर रिसर्च किया। इनकी उम्र 20 से 24 साल के बीच थी। इनमें से 3 लड़के थे और 3 लड़कियां। इनके सो जाने के बाद शोर मचाया गया तब सब उठ गए थे। लेकिन रिसर्चर ने यह पाया कि उन्हें गंद का कोई असर नहीं हुआ। 

10. सोलर सिस्टम में नेपच्यून प्लेनेट एक ऐसा प्लेनेट था जो गिनती के आधार पर पाया गया न कि दूरबीन से। 

11. चाक खरबों सूक्ष्म प्लवक के जीवाश्मों से बना है। कोकोलिथोफोर्स नामक छोटे एकल-कोशिका वाले शैवाल 200 मिलियन वर्षों से पृथ्वी के महासागरों में रहते हैं। 

12. केले के डीएनए को जांच करेंगे तो पाएंगे कि 50% से अधिक डीएनए इंसानों से मेल खाती है। 

13. सूरज की रोशनी धरती तक पहुंचने में 8 मिनट और 20 सेकंड लेती है।

14. क्रोमोसोम मनुष्य से ज्यादा आलू में मौजूद होता है।

15. गर्मियां यूरेनस प्लेनेट पर 45 साल लंबी रहती है।

16. ब्लैक मांबा नमक सांप अगर कांटता है तो उससे मरने वालों का प्रतिशत 95 से अधिक रहता है।

17. सिरसोरस डिनाओसर सबसे वजनी डायनासोर था। इसका वजन 80 टन होता था।

18. अफ्रीकी हाथी का गर्भकाल 22 महीने होता है।

19. पोलर बियर इन्फ्रारेड कैमरा से लगभग अंडिटेक्टेबल रहते हैं।

20. वीनस ही एक मात्र प्लेनेट हैं जो क्लॉकवाइज घूमता है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह थे Science Unbelievable Facts in Hindi, इसे जानकर आप भी हमारे तरह जरूर हैरान हो गए होंगे और आपको भी काफी ज्ञान मिला होगा। अगर आप भी साइंस के फील्ड में कुछ बड़ा करने का सोच रहे हैं तो आपको नियमित मोटिवेशन की जरूरत होगी। 

उसके लिए यह ब्लॉग पढ़ें:- 10 Tips For Motivation by Experts

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.