20 Unbelievable Random Facts in Hindi

Random Facts in Hindi की पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग पोस्ट में मिलेंगी। दरअसल बात यूं है कि पूरी दुनिया में काफी कुछ घटता रहता है जिसमें से कुछ घटना तो ऐसी होती है जो अपने साथ कुछ तथ्य भी छोड़ जाती है जिसे जानने के बाद मालूम होता है की वो जानकारी मात्र एक तथ्य नहीं बल्कि रोचक तथ्य होते हैं। यानी की यह Random Facts ऐसे होते हैं जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। 

हम यह नहीं कह रहे की आप जानते नहीं होंगे, हो सकते है आप उन तथ्यों के बारे में पहले से जानते हो लेकिन यह जानकारी आपको हैरान जरूर करेगी इसकी गारंटी है। अब समय ज्यादा न लेते हुए आपको 50 Unbelievable Random Facts in Hindi बताना शुरू करते हैं। 

Table of Contents

20 Random Facts in Hindi

1. ऑस्ट्रेलिया देश में बेहद ही खतरनाक पौधा पाया जाता है जिसे Dendrocnide moroides (Gympie) कहकर पुकारा जाता है। इस पौधे को खतरनाक इसीलिए माना जाता है क्योंकि इसकी चुभन लोग सहन करने की बजाए ना जीना आसान समझते हैं। 

2. पार्लियामेंट अंग्रेजी शब्द है यह सभी जानते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां बड़े बड़े नेता एक साथ बैठकर तर्क वितर्क करते हैं लेकिन इसका मीनिंग है उल्लुओं का झुंड

3. अगर आप फ्रूट बीयर पीने के शौकीन है तो उसके लिए आप डिग्री भी हासिल कर सकते हैं। उसे बनाना सीख सकते हैं इसके लिए न्यू यॉर्क में आपको Cornell University में एडमिशन लेना होगा। 

4. छुट्टियों में लोग हिमाचल घूमने आते हैं उनका पसंदीदा जगहों में Rohtang Pass जरूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रोहतांग का मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है लाशों का ढेर। 

5. आपको भी कभी किसी ने April Fool जरूर बनाया होगा लेकिन कभी कभी अप्रैल फूल के दिन बोला जाने वाला झूठ सच भी होता है। ऐसा एक बार न्यूजीलैंड में हुआ जब वहां के अखबार में खबर छपी की BMW car showroom में अपनी पुरानी कार लेकर आए और बदले में नई बीएमडब्ल्यू कार ले जाएं। सभी ने यह झूठ समझा क्योंकि खबर छपने की तारीख 1 अप्रैल 2015 थी। लेकिन यह खबर सच थी और इसमें एक औरत को इस स्कीम से फायदा भी मिला था।

6. किताब पढ़ने वाले चोर नहीं होते और जो चोर होते हैं वे किताब नहीं पढ़ते इसी बयान के तर्ज पर इराक में सड़क किनारे किताबों की दुकान किताब खोलकर खुली रहती है रात को भी। 

7. बॉलीवुड या हॉलीवुड दोनो तरह की फिल्मों में जब भी किसी की नाक पर क्लोरोफॉर्म का रूमाल रखा जाता है तो इंसान ठीक उसी समय बेहोश हो जाते हैं लेकिन असल में क्लोरोफॉर्म को अपना असर दिखाने के लिए 5 मिनट का समय लगता है। 

8. Billy Ray Harris नाम एक ऐसे भिखारी का है जिसकी किस्मत कुछ ऐसी बदली की सभी हैरान हो गए। दरअसल यह शख्स भीख मांगता था एक दिन एक औरत ने उसे कुछ पैसे दिए लेकिन उस औरत के पास से एक डायमंड रिंग बिल्ली रे हैरिस के पास ही गिर गई जिसका उस औरत को अंदाजा नहीं था। अगले दिन जब औरत रिंग को ढूंढते हुए भिखारी के पास फिर से आई तो भिखारी ने उसे रिंग लौटा दिया जिससे खुश होकर उस औरत ने Billy Ray Harris को 1,90,000 अमेरिकी डॉलर दिए। 

9. Bumblebee एक मधुमक्खी की प्रजाति है जो सबसे ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह ऊंचाई 30,000 फूट तक होती है। 

10. एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स को शर्ट के बटनों से डर लगता था, इस बीमारी को Koumpounophobia कहते हैं।

11. साल 1940 में एक ड्रिंक को शराब में मिक्स करके पीने के लिए बनाया गया था। इस ड्रिंक का नाम है माउंटेन ड्यू।

12. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के गांव सियालकोट में 40% से ज्यादा फुटबाल बनाई जाती है। कई fifa world cup में पाकिस्तान से बनी हुई फुटबाल ही इस्तेमाल होती है। 

13. अगर रात में सोने के समय आपको मच्छर बहुत ज्यादा काटते हैं तो काफी चांसेज हैं की आपका ब्लड ग्रुप o है। 

14. वियतनाम में गोल्ड लेक नाम का एक होटल है जो की 24 कैरट गोल्ड से बना हुआ है। यह वियतनाम के Hanoi शहर में स्थित है। 

15. पिंक डॉल्फिंस के ऊपर किए गए अध्ययन में यह जानकारी मिलती है की उनका दिमाग इंसानों से 40% तेज होता है।

16. जो व्यक्ति किस्मत का धनी है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसा ही किस्मत के धनी थे जापान के बिजनेसमैन Tsutomu Yamaguchi, इनकी किस्मत कुछ यूं थी की ये 6 अगस्त को 1945 में हिरोशिमा पहुंचे हुए थे, उसी दिन हिरोशिमा में परमाणु हमला हुआ काफी लोग मरे लेकिन उनमें से यह जीवित रहे, उसके तीन दिन बाद यह अपने घर नकासाकी में आ गए, वहां पर भी हमला हुआ काफी लोगों की डेथ हुई लेकिन इस बार भी ये जीवित रहे। 

17. बवंडर आएगा ऐसा एक यूट्यूबर थारा भाई जोगिंदर कहते हैं। इसी बवंडर को अंग्रेजी में टॉरनेडो कहा जाता है। लेकिन टॉरनेडो को 18th century में Twirlwind भी कहा जाता था। 

18. ट्विटर की नीली चिड़िया का नाम Larry है।

19. Bee Hummingbird सबसे छोटी पक्षी है दुनिया में इसका साइज नापने लगेंगे तो पाएंगे कि यह मात्र सिक्के के जितनी है। 

20. न्यूयोर्क में ‘Enoteca Maria’ नाम का ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर सभी रसोइये दादी के उम्र की है यानी जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर की है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह थे दुनिया भर में मौजूद 20 Random Facts in Hindi, जैसे की हमने आपको बताया था कि हो सकता है इसमें से कुछ फैक्ट्स आप पहले से जानते हो तो कुछ आपके लिए बिल्कुल नए हो। आपको यह तथ्य जानकर कैसा लगा इसके बारे में कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.