सबसे धनी भारतीय Mukesh Ambani Facts Hindi में

Mukesh Ambani Facts Hindi:- दुनिया भर में अगर आप अपनी गिनती उन लोगों में करते हैं जिन्हें व्यापार में या व्यापारियों के बारे में जानने में इंटरेस्ट रहता हैं तो आपको मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम मालूम ही होगा। हालांकि यह जरूरी नहीं की इनका नाम केवल व्यापार से सबंधित ही लोगों को पता हो। भारत के सबसे अमीर शख्स के बारे में आज रोचक तथ्य जानेंगे। 

दोस्तों अब जिस शख्स में जानने जा रहे हैं उससे पहले उनके बारे में हमें डिटेल्स भी जननी चाहिए। इसलिए पहले Mukesh Ambani biography जानते हैं।

मुकेश अंबानी का जीवन परिचय | Mukesh Ambani Biography in Hindi 

मुकेश अंबानी भारत के व्यवसायी हैं जिन्हें आज दुनिया के 12 वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पहचान मिली है। पूरा नाम मुकेश धीरुभाई अंबानी है। निक नाम में इनके घर में इनको मुकु कहकर पुकारा जाता है। इनके पिता धीरुभाई अंबानी ने भी भारत के व्यवसायी तौर पर अपना नाम कमाया और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी को जन्म दिया। 

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल साल 1957 को भारत में नहीं बल्कि यमन के शहर एडेन में हुआ। इसके बाद इनका मुख्य जीवन व्यतीत भारत के ही फाइनेंसियल कैपिटल कहे जाने वाले शहर मुंबई में ही हुआ। मुंबई के ही हिल ग्रेंज हाई स्कूल में शिक्षा हासिल की और बाद में रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, माटुंगा से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी इसके बाद अंबानी जी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री लेने गए हालांकि स्टैनफोर्ड में इन्होंने पढ़ाई पूरी नहीं की थी उससे पहले ही वापस आ गए थे। 

मुकेश अंबानी का परिवार | Mukesh Ambani Family

मुकेश अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 को Nita Ambani के साथ हुई। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष है। मुकेश अंबानी के 2 बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी और एक बेटी है जिनका नाम ईशा अंबानी है। 

मुकेश अंबानी की नेट वर्थ | Mukesh Ambani Net worth

साल 2018 के अनुसार मुकेश अंबानी की नेट वर्थ अमेरिकी डॉलर 40.1 बिलियन आंकी गई है जो की भारतीय रुपए में 2 लाख 60 हजार 622 करोड़ के बराबर होते हैं। आज वे दुनिया के 12 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

मुकेश अंबानी का घर | Ambani House

मुकेश अंबानी का घर हमेशा चर्चा में रहा है। मुकेश अंबानी का Antilia House 27 मंजिला घर है जिसमें सभी शौक सुविधा मौजूद हैं। इस घर की कीमत लगभग 650 करोड़ रुपए है। 

मुकेश अंबानी के बारे में रोचक तथ्य | Mukesh Ambani Facts Hindi

1. मुकेश अंबानी एक मात्र बिजनेसमैन हैं जो Z सिक्योरिटी का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें यह सिक्योरिटी के लिए हर महीने 15 से 16 लाख रुपए अदा करने होते हैं। 

2. मुकेश अंबानी वही कार इस्तेमाल करते हैं जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस्तेमाल करते हैं। BMW 760 LI एक बुलेटप्रूफ कार है। 

3. आईपीएल में मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी हुई फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा बार विजय हुई है। 

4. भारत की फुटबॉल लीग ISL रिलायंस ने ही शुरू करी थी।

5. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की हवेली गुलिता का मूल्य भी 450 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह हवेली उनके ससुर ने शादी में गिफ्ट की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.