आजाद भारत की बात हो और उसमें महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का नाम न हो यह मुमकिन नहीं। कहते हैं भारत देश की धरती सोना उगती है क्योंकि यहां ज्यादातर लोगों के भीतर देश प्रेम की भावना है और हो भी क्यों न जिस भारत मां की गोद में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) , शहीद भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव जी, और अन्य कई समाज सुधारकों का जन्म हुआ हो वह देश गौरवान्वित महसूस करता ही है।
अक्टूबर महीने की दूसरी तारीख को गांधी जी का जन्म (Gandhi jayanti) पूरे भारत में मनाया जाता है उनके दिखाए गए पथ पर चलने का प्रण लेते हैं उनको याद करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है की कुछ लोगों के लिए Gandhi jayanti केवल एक छुट्टी का दिन बनकर रह गया है। जाहिर सी बात है इसका कारण है की हम गांधी जी (Mahatma Gandhi) को नाम से तो जान गए हैं लेकिन व्यक्तित्व से जान पहचान अभी बाकी है।
इस पोस्ट के जरिए आपको महात्मा गांधी जी से जुड़े Asli Satya से रूबरू कराया जाएगा (Mahatma Gandhi Facts in Hindi)। इस पोस्ट के बाद यह उम्मीद हम रखते हैं की आप सभी महात्मा गांधी जी के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे और जीवन में उसको फॉलो करने का भी ट्राई करेंगे।
Table of Contents
महात्मा गांधी जी के 10 रोचक तथ्य | 10 Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- महात्मा गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ यह तारीख 2 अक्टूबर साल 1869 और दिन शनिवार का था।
- महात्मा का अर्थ होता है महान आत्मा, गांधी जी को यह उपाधि भारत के मशहूर कवि एवं Nobel prize winner Rabindranath Tagore जी ने दिया था।
- गांधी जी को ‘Father of Nation’ भी कहा जाता है जिसका हिंदी में अनुवाद ‘राष्ट्रपिता’ होता है। उनको यह उपाधि सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस ने एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान दिया था।
- गांधी जी को लोग प्रेम से बापू भी कहते हैं। यह नाम का इस्तेमाल सबसे पहले राजकुमार शुक्ला ने गांधी जी के लिए किया था।
- साल 1930 में मशहूर मैगजीन टाइम्स मैगजीन जो अमेरिका से प्रकाशित होती है उन्होंने गांधी जी को “Man of the year” के खिताब से नवाजा था।
महात्मा गांधी जी के रोचक जानकारी | Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- महात्मा गांधी जी का नाम भारत में मौजूद 53 सड़कों में पाएंगे और विदेशों में यह आंकड़ा 48 तक पहुंचता है।
- महात्मा गांधी जी ने साउथ अफ्रीका में तीन football club को स्थापित करने में मदद की थी। यह फुटबॉल क्लब डरबन, प्रिटोरिया और जोहनबर्ग के हैं।
- दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी जी ने सत्याग्रह प्रयोग के समय वहां एक कालोनी की स्थापना की थी। कालोनी का नाम टोलस्टॉय फार्म है और यह 1100 एकड़ में फैला था।
- महात्मा गांधी जी पांच बार नोबल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए लेकिन उन्हें पुरुस्कार कभी नहीं मिला। यह पांच साल 1937, 1938, 1940, 1947, और साल 1948 थे।
- साल 1948 के 30 जनवरी को ही महात्मा गांधी जी की हत्या हो गई थी जिसका अफसोस जाहिर करते हुए नोबेल कमेटी ने 1948 में किसी अन्य को नोबेल नहीं दिया था।
दोस्तों यह थे महात्मा गांधी फैक्ट्स (Mahatma Gandhi Facts) इसमें हमें उनके सम्मान में उन्हें मिले नाम और विदेशों में भी कितनी अधिक इज्जत और प्यार मिलता है यह जानने को मिलता है। अब हम महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य जानेंगे। (Interesting Mahatma Gandhi Facts)
महात्मा गांधी जी के जीवन के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स | Interesting Mahatma Gandhi Facts
- महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गांधी था। उनके पिता का नाम कर्मचंद गांधी और मां का नाम पुतलीबाई गांधी था।
- गांधी जी का विवाह उनके बाल स्वरूप में हुआ था जब वह महज़ 13 साल के थे और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी जी 14 साल की थी।
- गांधी जी के सबसे बड़े बेटे ने घर छोड़ दिया था और इस्लाम धर्म को कबूल किया था।
- महात्मा गांधी जी जब भी अंग्रेजी का उच्चारण करते थे तब उनकी बोली में आयरिश आती थी क्योंकि उनके पहले अंग्रेजी अध्यापक आयरिश थे।
- गांधी जी हमेशा अपने साथ नकली दांतो का सेट रखते थे वे दांत का इस्तेमाल सिर्फ खाना खाने के लिए करते थे उसके बाद अपने धोती में बांध लेते थे।
महात्मा गांधी के प्रोफेशनल लाइफ के रोचक तथ्य | Mahatma Gandhi Facts about professional life
- महात्मा गांधी जी ने अपने स्कूली शिक्षा गांव के ही स्कूल से की थी, उनके दोस्त उन्हें मोनिया नाम से पुकारते थे।
- महात्मा गांधी जी ने उसके बाद अपने लॉ की पढ़ाई लंडन से की थी।
- स्कूल में वह अंग्रेजी सब्जेक्ट में काफी अच्छे स्टूडेंट रहे लेकिन मैथ उनके कमजोर सब्जेक्ट में गिना जाता था।
- महात्मा गांधी जी जब वकालत पूरी करने के बाद अपना पहले केस लड़े थे उसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था।
- दक्षिण अफ्रीका में उनकी सैलरी 15000 अमेरिकी डॉलर थी।
हैरान करने वाले महात्मा गांधी जी के रोचक तथ्य | Unbelievable Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- देश जब आज़ाद होने के जश्न मनाने में जुटे हुए थे तब महात्मा गांधी जी वहां मौजूद नहीं थे क्योंकि वे बंगाल के नोआखली में अनशन कर रहे थे जहां हिंदू मुस्लिम दंगे चरम पर थे।
- देश के आज़ाद होने के बाद कुछ अंग्रेज रिपोर्टर उनसे अंग्रेजी में इंटरव्यू लेने पहुंचे तो गांधी जी ने कहा “अब मेरा देश स्वतंत्र हो चुका है तो भारत की भाषा में ही बात करूंगा।”
- महात्मा गांधी जी अपने पूरे जीवन काल में हर दिन तकरीबन 18 किलोमीटर पैदल चले और गणित के अनुसार यह पूरी दुनिया के दो चक्र लगाने के बराबर हैं।
दोस्तों यह थे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में रोचक तथ्य (Mahatma Gandhi Facts) उम्मीद है आपको उनके जीवन के इन तथ्यों के बारे में जानकर काफी नॉलेज मिली होंगी। हालांकि इसमें कई जानकारी साझा नहीं की हैं क्योंकि वह पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं बाकी डेप्थ में जानकारी के लिए आप महात्मा गांधी जी की आत्मकथा भी पढ़ सकते हैं।
धन्यवाद