दोस्तों इस पोस्ट में हम सब Facts about water in Hindi जानेंगे।
पानी का महत्व किसी भी जीव के लिए क्या मायने रखते हैं यह इससे भी मालूम होता है की वैज्ञानिक जब भी कहीं जीवन खोजने का प्रयास करते हैं सबसे पहले वे उस जगह पानी ही खोजते हैं।
हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह मौजूद हैं लेकिन फिलहाल केवल धरती पर ही जीवन मौजूद है। धरती पर पानी की मौजूदगी ही जीवन जीने के लिए इंसान की मदद करती है।
दोस्तों Aslisatya में हमने इससे पहले पानी बेरंग क्यों होता है इसके बारे में जाना था, लेकिन अब हम पानी के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे (Facts about water in Hindi)।
पानी की जरूरत एक मानव शरीर को रहती ही है जैसे की दोस्तों आप सब जानते ही हैं आज के समय में कई तरह की बीमारियों ने घेर कर रखा हुआ है इससे सामना करने के लिए शरीर में पानी की मात्रा को मेंटेन करना जरूरी है। तभी डॉक्टर हर बीमारी के इलाज में पानी पीने को अवश्य कहते हैं।
Table of Contents
पानी क्या होता है | water in Hindi
दोस्तों पानी (Water in Hindi) असल में एक केमिकल सब्सटेंस है। यह H2O अर्थात दो मॉलिक्यूल हाइड्रोजन के और एक मॉलिक्यूल ऑक्सीजन से मिलकर बनता है। पानी इसी केमिकल सब्सटेंस के तरल रूप को कहते हैं। इसके अलावा पानी जब जम जाता है तो बर्फ का रूप ले लेता है। यह पानी का ठोस रूप है और water vapour पानी का ही गैस का रूप है।
दोस्तों पानी के बारे में जानकारी प्राप्त होना बेहद जरूरी है। जल के बिना जीवन जीना नामुमकिन सा ही है। किंतु पानी की बर्बादी जो इंसान मुफ्त में समझ कर करते हैं वे बेहद बड़ी गलती करते हैं। यह याद रखें कि जीवन में कुछ भी मुफ्त नहीं।
पानी के बारे में निबंध | essay on water in Hindi (300 words)
दुनिया में मौजूद हर शख्स का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। इसमें पानी का भी योगदान है। एक स्वस्थ इंसानी शरीर में 70 प्रतिशत हिस्सा पानी का होता है। जिस प्रकार गाड़ी ईधन के बिना नहीं चल सकती ठीक इंसान भी पानी के बिना जीवित नहीं रह सकता।
जल का महत्व हर इंसान के लिए है, हर जीव के लिए है। इसे भिन्न भिन्न तौर पर इस्तेमाल (uses of water in Hindi) किया जाता है। प्यास बुझाने के लिए तो पानी इस्तेमाल होता ही है अपितु नहाने के लिए, खाना बनाने के लिए और कपड़े धोने के लिए भी पानी (water in Hindi) ही इस्तेमाल किया जाता है।
पानी आज के युग को तेज समय के साथ दौड़ने में भी मदद करता है, डैम से उत्पादन होती बिजली में सबसे बड़ा योगदान पानी का ही है और इसी डैम में बचाए गए पानी से खेतों की सिंचाई भी की जाती है।
पानी के इतने फायदे होने के बावजूद हम जाने अंजाने में पानी की वेस्टेज करते रहते हैं, क्योंकि हमें लगता है की पानी की मात्रा अधिक है लेकिन देश की जनसंख्या अधिक होने के कारण यह पानी की मात्रा कब कम हो जाए यह मालूम नहीं चलेगा इसीलिए पानी की बचत हर शख्स को करनी चाहिए।
पानी की बचत करने के लिए सबसे पहले बात यह ध्यान रखना जरूरी है कि जब भी पानी का इस्तेमाल करें उसके बाद टूटी अच्छे से बंद करें। जहां से भी पानी लीक हो रहा हो उसके नीचे पानी स्टोर करने के लिए कुछ बर्तन या बाल्टी रख लें और उस जगह को जल्द से जल्द ठीक करवाने का प्रयास करें। बर्तन में इकट्ठे हुए पानी को आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं सिवाय पीने के।
दोस्तों पानी की बचत बेहद जरूरी है। डॉक्टर भी हर मरीज को ठीक होने के लिए सबसे पहले पानी पीने को ही कहते हैं।
पानी के बारे में 20 रोचक तथ्य | 20 Facts about Water in Hindi
1. अगर किसी लीक होती टूटी से एक बूंद पानी गिरता है तो एक साल में तकरीबन 11000 लीटर पानी वेस्ट हो जाता है, इसी तर्ज़ पर अगर दुनिया में इस्तेमाल हर टूटी से एक एक बूंद पानी गिरे तो मात्र अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि कितना पानी वेस्ट होता होगा।
2. यूं तो पानी में कोई सुगंध या बदबू नहीं होती लेकिन इसके बावजूद हाथी कई किलोमीटर दूर से ही पानी का पता लगाने में सक्षम होते हैं।
3. आपने दुनिया का नक्शा या ग्लोब देखा होगा उसमे दिखाया गया नीला रंग पानी को दर्शाता है जिसमें सागर, समुद्र, नदी होती है। हमारी धरती में 70 प्रतिशत तक पानी मौजूद है किंतु 1 प्रतिशत पानी ही पीने लायक होता है।
4. ताज़ा पानी पीना हो तो अंटार्टिका से बेहतर कोई जगह नहीं। अंटार्टिका में दुनिया का 80% ताजा पानी मौजूद है।
5. पूरी दुनिया में मौजूद fresh water का 20 प्रतिशत पानी केवल रूस के बैकल झील में ही है।
6. भारत का पड़ोसी देश चीन जो की दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या होने का तमगा हासिल किए हुए हैं, उसमें 70 करोड़ लोगों कि आबादी को साफ पानी पीने के लिए नहीं मिल पाता है।
7. पुराने वक्त में जिस तरह भारत की महिलाएं दूर दूर से मटके में पानी लाने को मजबूर थी, ठीक आज यही हाल अफ्रीका में भी है, जहां 6 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।
8. जब कोई नवजात बच्चे पैदा होते हैं तो उनके शरीर में पानी की मात्रा 80% तक होती है जो बाद में घट कर 70 प्रतिशत तक रह जाती है।
9. टॉयलेट करने के बाद चलाया गया फ्लश एक बार में तकरीबन 6 लीटर पानी वेस्ट करने के लिए जिम्मेदार होता है।
10. पानी की शुद्धता मापनी है तो ph level जरूर चेक करें उसमे 7 आए तो पानी की शुद्धता है।
11. एक जेलीफिश में 95% तक पानी होता है।
12. पानी को universal solvent कैटेगरी में डाला जाता है क्योंकि इसमें ज्यादातर पदार्थ बेहद आसानी से मिक्स हो जाते हैं।
13. मानव शरीर के लिए पानी की कमी एवं ज्यादा पानी दोनो ही सेहत के लिए खराब है। पानी की 10 प्रतिशत तक की कमी आने से इंसान की मौत हो सकती है। ज्यादा पानी पीने से water intoxication हो जाता है।
14. खीरा शरीर को डिहाइड्रेट रखने के लिए सबसे उत्तम आहार है क्योंकि इसमें 95% पानी होता है, इसीलिए गर्मी के मौसम में खीरे खाने की सलाह दी जाती है।
15. कहीं बाहर ट्रैवल करने जब जाते होंगे तो पानी की बोतल लेते होंगे, उसपर लिखी गई एक्सपायरी डेट असल में पानी की नहीं होती बल्कि उस बोतल की होती है।
16. चांद की सतह पर पानी की खोज भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने किया था, 2008 में भेजे गए चंद्रयान 1 की मदद से यह सबूत जुटाए गए कि चांद पर पानी है।
17. समुंद्र में मौजूद पानी नमक से भरपूर होता है, समुंद्र के एक किलो पानी में तकरीबन 35 ग्राम नमक होता है।
18. स्टील प्लांट में एक टन स्टील बनाने के लिए 300 टन पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
19. पानी में एक मिनट सांस रोककर रखना भी काफी मुश्किल है लेकिन एक शख्स ने 24 मिनट तक पानी में सांस रोककर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। क्रोएशिया के बुदिमीर बुडा ओबोट ने यह कारनामा किया था।
20. 22 मार्च को हर साल यूनाइटेड नेशन के निर्णय अनुसार world water Day के रूप में मनाया जाए।
निष्कर्ष
दोस्तों इस पोस्ट के जरिए उम्मीद है आप सभी को Facts about water in Hindi जानकारी मिली होगी। पानी मानव जीवन को सहयोग करने के लिए है, यह नेचर से ही हर जीव को उपहार स्वरूप मिला है इसे व्यर्थ न गंवाएं। हमेशा कोशिश करें पानी को कैसे सेव किया जाए।
धन्यवाद।