जितना पुराना इतिहास दुनिया का है उतना ही पुराना इतिहास हिन्दू धर्म का भी है, इसी हिन्दू धर्म के बारे में रोचक तथ्य (Hinduism Rochak Tathya in Hindi) जानने के लिए आप इस पोस्ट पर आए हैं और हम यह पोस्ट लिख रहे हैं।
दोस्तों Aslisatya वेबसाइट का मकसद हिन्दू धर्म के बारे में रोचक तथ्य बताना है, यह हम नहीं कहते कौन धर्म किससे बेहतर हैं या किसी तरह का डिफरेंस नहीं बताना चाहते। दोस्तों यह हमेशा याद रखें दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ धर्म मात्र इंसानियत का धर्म है।
अब हम Hinduism Rochak Tathya in Hindi जानेंगे। इस धर्म के इतिहास के बारे में जानेंगे। जानेंगे की हिन्दू धर्म क्या है और हिन्दू धर्म कितना पुराना है, इस ब्लॉग पोस्ट में हिन्दू धर्म के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया गया है।
Table of Contents
हिन्दू धर्म क्या है? | Information about Hinduism in Hindi
हिन्दू धर्म असल में कोई धर्म नहीं हैं। दरअसल यह दुविधा अधिकतर शख्स में हैं। जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वे वास्तव में सनातन धर्म (Sanatan Dharma in Hindi) है।
दरअसल हजारों साल पहले हिन्दू भारत की धरती को कहा जाता था और जो धर्म यहां फॉलो किया जाता रहा है वे है सनातन धर्म। सनातन धर्म को फॉलो करने वाले भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, फिजी और इंडोनेशिया जैसे कई जगहों में रहते हैं। इसे विश्व का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है। हिन्दू धर्म को जीने की एक पद्धति माना जाता है।
हिन्दू धर्म का इतिहास | History of Hinduism in Hindi
हिन्दू धर्म का कोई संस्थापक नहीं हैं, इसीलिए धर्म के इतिहास के बारे में सभी विद्वानों के अलग अलग राय हैं। विद्वानों के कहे अनुसार हिन्दू धर्म नहीं अपितु जीवन जीने का ढंग है। कहा जाता है कि यह धर्म वेदकाल से भी पहले का है। अगर हिन्दू धर्म के इतिहास को एक आंकड़े के रूप में परिभाषित किया जाए तो शोधकर्ताओं के अनुसार हिन्दू धर्म का इतिहास 90 हजार वर्षों से भी ज्यादा पुराना है।
दोस्तों कई मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जाता है कि हिन्दू और भारत एक ही शब्द है। भारत की सबसे पुरानी भाषा का तमगा संस्कृत को हासिल है। सिंधु जो की एक संस्कृत शब्द है। फर्सियों ने सिंधु नदी के पार बैठने वालों को हिन्दू समाज का कहा था। सिंधु में ही अंग्रेजी के शब्द S को H में बदल दिया गया।
हिन्दू धर्म के बारे में रोचक तथ्य | Hinduism Rochak Tathya in Hindi
1. सबसे पुराना धर्म
हिन्दू धर्म को विश्व का सबसे पुराना धर्म माना गया है, जिसकी शुरुआत श्रृष्टि के जन्म के साथ ही हो गई थी ऐसा विद्वानों का मानना है।
2. कोई संस्थापक नहीं
हिन्दू धर्म की शुरुआत असल में कब हुई थी इसका सही से अंदाजा लगाना इसीलिए भी मुश्किल हो गया है क्योंकि कोई भी हिन्दू धर्म के संस्थापक को नहीं जानता है।
3. तीसरा सबसे बड़ा धर्म
पूरे विश्व की जनसंख्या के मुताबिक देखा जाए तो इस्लाम, क्रिश्चियन धर्म के बाद हिन्दू धर्म विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।
4. 33 करोड़ देवी देवता नहीं बल्कि 33 कोटि देवी देवता | how many gods in hinduism
हिन्दू धर्म के बारे में यह कहा जाता है कि हिंदुओं में 33 करोड़ देवी देवता हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं हैं। शब्दों का ट्रांसलेशन करते हुए ट्रांसलेटर ने गलती से कोटि और करोड़ को एक समझ लिया होगा। कोटि और करोड़ में अंतर होता है। इसका उल्लेख वेदों में मिलता है।
5. पूजते हैं गाय को
हिन्दू धर्म में जानवरों को भी पूजा जाता है, गाय को माता कहा जाता है। यही कारण हैं दोस्तों अधिकतर हिन्दू धर्म के लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों आखिर में यह फिर से दोहराना चाहते हैं कि हम किसी भी धर्म को किसी से कम या ज्यादा नहीं मानते। सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म है। इस लेख से सिर्फ हिन्दू धर्म के बारे में रोचक तथ्य बताया गया है। ऐसे ही कई अचंभित रोचक तथ्य जानने के लिए पढ़ते रहे।
धन्यवाद।