14 सितंबर को फिल्म जगत के हैंडसम हंक और स्पर्म डोनर Ayushmann Khurrana Birthday के रूप में बनाते हैं। बॉलीवुड में एक्टर्स की मौजूदगी तो बहुत है लेकिन उनमें से कुछ ही कलाकार हैं उनमें से एक नाम आयुष्मान खुराना का भी आता है।
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड पर्सनेलिटी के रूप में जाने जाते हैं। यह केवल अभिनय नहीं बल्कि इन्हे सिंगिंग और राइटर में भी कमाल की निपुणता हासिल है। आज Ayushmann Khurrana Birthday स्पेशल पोस्ट में हम बॉलीवुड सुपर स्टार आयुष्मान खुराना के जीवन से जुड़े हुए कुछ interesting facts से पर्दा उठाएंगे।
लेकिन वह सब जानने से पहले आपको Ayushmann Khurrana Birthday के दिन उनके बारे में थोड़ा बेसिक जानकारी जानना भी बेहद जरूरी है, आइए पहले वही जानते हैं।
Table of Contents
Ayushmann Khurrana Biography in Hindi
आयुष्मान खुराना का जन्म केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में 14 सितंबर 1984 को हुआ था। इनके पिता P. Khurrana एस्ट्रोलॉजी के विद्वान हैं जो कई किताबें एस्ट्रोलॉजी पर लिख चुके हैं। इनके पिता का यूट्यूब चैनल भी है। आयुष्मान खुराना की मां का नाम पूनम खुराना हैं। पूनम खुराना जी होम मेकर हैं और उन्होंने Hindi me M.A की पढ़ाई की हुई है। आयुष्मान खुराना का एक भाई भी है Aparshakti Khurrana वह भी बॉलीवुड के उभरते अभिनेता हैं।
स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के ही St. John’s High School में हुई और कॉलेज की पढ़ाई इन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित D.A.V College से की। आयुष्मान खुराना पंजाब यूनिवर्सिटी के भी हिस्सा रहे हैं। खुराना जी ने अंग्रेजी साहित्य में डिग्री और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की हुई है।
साल 2011 में आयुष्मान खुराना की शादी ताहिरा खुराना से हुई। उनकी बीवी प्रोफेसर और लेखक भी है। इनकी बीवी भी चंडीगढ़ से ही तालुक्कत रखती हैं।
Ayushmann Khurrana की फिल्में
प्रदर्शित साल | फिल्म का नाम |
2012 | विक्की डोनर |
2013 | नौटंकी साला |
2014 | बेवकूफियां |
2015 | हवाईजादा |
2015 | दम लगा के हईशा |
2017 | मेरी प्यारी बिंदु |
2017 | बरेली की बर्फी |
2017 | शुभ मंगल सावधान |
2017 | तुम्हारी सुल्लू(गेस्ट अपीरियंस) |
2018 | अंधाधुन |
2018 | बधाई हो |
2019 | आर्टिकल 15 |
2019 | ड्रीम गर्ल |
2019 | बाला |
2020 | शुभ मंगल ज्यादा सावधान |
2020 | गुलाबो सिताबो |
आयुष्मान खुराना जी को अपनी 2018 में बहुचर्चित फिल्म अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। विक्की डोनर के लिए इन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का भी अवार्ड मिला।
दोस्तों अब हम Ayushmann Khurrana Birthday special पर उनसे जुड़े हुए इंटरेस्टिंग फैक्ट्स को बताते हैं।
Ayushmann Khurrana के 10 Interesting Facts
बचपन में नाम था निशांत खुराना
आयुष्मान खुराना के बचपन का नाम आयुष्मान नहीं बल्कि निशांत खुराना था। लेकिन जब वे 3 साल के हुए तब उनके माता पिता जी ने उनका नया नाम Ayushman Khurana कर दिया।
पिता के कहने पर बदली नाम की स्पेलिंग
आयुष्मान खुराना के पिता जी एक जाने माने एस्ट्रोलॉजर हैं अपने पिता के कहने पर आयुष्मान ने अपने नाम के स्पेलिंग को बदल दिया तभी Ayushman Khurana बदल कर बन गए Ayushmann Khurrana, क्योंकि P.Khurrana जी मानते हैं की यह नाम उनके लिए शुभ रहेगा।
अपनी फर्स्ट मूवी को मानते हैं अभिशाप
एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना अपनी first movie ‘Vicky Donor’ को खुद के लिए अभिशाप मानते हैं क्योंकि इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने काफी एक्सपेक्टेशन बढ़ा दी। विक्की डोनर के हिट होने के बाद आयुष्मान की अगली तीन मूवी औंधे मुंह गिरी।
चार साल की उम्र में माधुरी दीक्षित को ‘तेज़ाब’ में देखकर लिया अभिनय करने के फैसला
आयुष्मान खुराना जब 4 वर्ष के थे तब एक बार टीवी पर मूवी तेज़ाब में माधुरी दीक्षित का अभिनय देखकर उन्होंने फिल्मी क्षेत्र में उतरने का फैसला कर लिया था।
DAV College के थियेटर ग्रुप के फाउंडर मेंबर
आयुष्मान खुराना एक ट्रेंड अभिनेता हैं वे बड़े पर्दे पर आने से पहले DAV College में दो थियेटर ग्रुप के फाउंडर मेंबर रह चुके हैं। इन थियेटर ग्रुप का नाम आगाज़ और मन:तंत्र।
मशहूर टीवी रियलिटी शो MTV Roadies के विनर
2004 में MTV Roadies के सेकंड सीजन में आयुष्मान खुराना कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए और इस Controversial TV Reality Show के विनर भी बने। इससे पहले आयुष्मान खुराना चैनल V के उस समय 2002 के पॉपुलर सिंगिंग शो पॉपस्टार में भी शिरकत करी थी जिसमें वे सबसे कम उम्र (17) के पार्टिसिपेंट थे।
असल में कर चुके हैं स्पर्म डोनेट
विक्की डोनर में आयुष्मान खुराना एक स्पर्म डोनर के किरदार में थे लेकिन क्या आप यह जानते हैं की आयुष्मान खुराना जब 20 साल के थे तब वे अपना एक बार स्पर्म डोनेट कर चुके हैं।
ट्रेन में परफॉर्म करते थे अपनी सिंगिंग
आयुष्मान खुराना को गाना गाने का बहुत शौक रहा है वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था की अपने फ्रेंड्स के साथ गोवा जाते हुए उन्होंने ट्रेन में ही गाना गाया था ताकि अपने ट्रीप का फंड जुटा सके।
हुए हैं कई बार रिजेक्ट
रिजेक्शन कई बार आयुष्मान खुराना को भी झेलनी पड़ी। आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के पंजाबी फैमिली से हैं इसीलिए उनकी बोली में पंजाबी टच होने के कारण कई ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट किया गया।
Casting couch के रह चुके हैं शिकार
ऐसा आयुष्मान खुराना बताते हैं की एक फिल्म के लिए जब कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे उनका प्राइवेट पार्ट दिखाने की मांग की और डिमांड रखी की अगर नहीं दिखाओगे तो फिल्म में रोल नहीं मिलेगा। तब आयुष्मान ने इस ऑफर के लिए मना कर दिया था।
F.A.Q
-
आयुष्मान खुराना का जन्मदिन कब मनाया जाता है?
आयुष्मान खुराना का जन्मदिन 14 सितंबर को मनाया जाता है।
-
आयुष्मान खुराना की age क्या है?
आयुष्मान खुराना की उम्र 37 वर्ष की हो चुकी है।
-
आयुष्मान खुराना की wife ka kya naam hai?
Tahira Khurrana आयुष्मान खुराना की पत्नी का नाम है। यह पेशे से प्रोफेसर हैं और थियेटर डायरेक्टर भी।
-
आयुष्मान खुराना ने कौन कौन से थियेटर ग्रुप फाउंड किए थे?
आयुष्मान खुराना ने DAV College में दो थियेटर ग्रुप को फाउंड किया था जिनका नाम आगाज़ और मन:तंत्र था।
-
आयुष्मान खुराना की पहली जॉब क्या थी?
आयुष्मान खुराना पहले रेडियो जॉकी के तौर पर बिग एफएम से जुड़े हुए थे। उनके शो का नाम ‘बिग चाय:- मान न मान मैं तेरा आयुष्मान’ था।
दोस्तों यह थी Ayushmann Khurrana Birthday पर स्पेशल फैक्ट्स जो उनके जीवन से उठाए गए हैं। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ही अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करते रहें यही इच्छा करते हैं।
धन्यवाद