क्या एलियन असल में होते हैं? शायद इस सवाल का जवाब Area 51 के बारे में जानने वाले लोग हां में कहें। लेकिन ज्यादातर लोग एलियन के होने को एक वहम मानते हैं और वह जानना चाहते हैं की Area 51 kya hai (Area 51 Facts in Hindi), आप सभी के लिए area 51 Facts इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से लेकर आए हैं। इसमें इस खास जगह के mysterious facts से पर्दा उठाएंगे।
दोस्तों हमारी पृथ्वी में कई ऐसी जगह मौजूद हैं जो अपने में कई राज छुपाए हुए हैं। कइयों के राज तो आज तक वैज्ञानिकों के भी समझ में नहीं आया है। ऐसे ही एक जगह है अमेरिका का Area 51, इसमें विशेषज्ञों की माने तो इस जगह में अमेरिका एलियंस पर रिसर्च करता है इसीलिए इस जगह में किसी का भी जाना मना है।
हॉलीवुड फिल्म में एक पॉपुलर फिल्म ‘मैन इन ब्लैक‘ की कहानी भी इसी Area 51 की मिली जानकारी पर यकीन दिलाने पर मजबूर करती है। फिल्म में दिखाया जाता है अमेरिकी सरकार अपनी जनता से छुपाकर एक अड्डे बनाकर रखा हुआ है जहां एलियन आते हैं। कुछ यही एरिया 51 की कहानी है। अब इसमें कितना Asli Satya है और कितना अफवाह इसी के बारे में हम मिलकर जानेंगे।
Table of Contents
Area 51 kya hai?
एलियन ऐसे प्राणियों को कहा जाता है जो धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद अन्य ग्रहों से होते हैं और धरती पर अपने UFO से आते हैं। कहा जाता है की धरती पर यह ज्यादातर अमेरिका के एरिया 51 में देखें जाते हैं(Area 51 Facts in Hindi), नेवाडा डेजर्ट जो की अमेरिका का एरिया है इसी को एरिया 51 कहा जाता है।
Area 51 mein kya hota hai?
अमेरिका की यह जगह में काफी राज़ छुपे हुए हैं। इस जगह में अमेरिका सरकार ने भी जाने से मना किया हुआ है। इस रहस्यमय जगह में यह माना जाता है की यह अमेरिकी सेना का अड्डा है और इस जगह में अमेरिकी सेना अपनी कई खुफिया कार्यों को ऊपरी जामा पहनाती है। अमेरिकी सरकार के बयानों को मद्देनजर रखा जाएं तो area 51 को ऑफिशियल रूप में मिलिट्री का टेस्टिंग एरिया है। लेकिन विशेषज्ञ अमेरिकी सरकार के ऑफिशियल स्टेटमेंट्स से सहमत नहीं और उनकी माने तो Area 51 में दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर रिसर्च की जाती है।
एरिया 51 में जाना क्यों मना है
यह एरिया 51 का बेहद अजीब फैक्ट्स है (Area 51 Facts in Hindi) यहां किसी का आना मना है। हिंदी में एक मुहावरा है की ‘परिंदा पर भी नहीं मार सकता’ , यह यहां के लिए बिल्कुल सटीक बैठता है।
एरिया 51 पूरी तरह से अमेरिकी सेना के देख रेख में हैं यहां तक कि इस एरिया में हवा के रास्ते में भी बेहद कड़ी सुरक्षा कवच जैसा तैयार किया गया है और जमीनी क्षेत्र से भी इस एरिया में पहुंचने का प्रतिबंध है।
दोस्तों अमेरिका सरकार ने area 51 के आसपास किसी अनजान व्यक्ति के दिखने पर शूट करने का भी ऑर्डर दिया हुआ है।
एरिया 51 रहस्य कैसे बना?
साल 1947 में न्यू मेक्सिको से ख़बर आती है की वहां unidentified flying object (UFO) क्रैश हुआ जो नियमित समय में लगातार आने लगी जिस कारण अमेरिकी एयर फोर्स ने इस ख़बर की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू किया और अपने बहुमुख्य प्रोजेक्ट का नाम ‘प्रोजेक्ट ब्लू बुक’ रखा। कई सालों की जांच के बावजूद एलियंस के पुखते सबूत नहीं मिले, इसीलिए यह जांच बंद कर दी। लेकिन एरिया 51 में लोगों के जाने की पाबंदी होने के कारण इस जगह के राज़ की जांच नहीं किए गए। जिसके बाद यह लगातार चलता रहा की एरिया 51 में एलियंस पर शोध किया जाता है।
एरिया 51 से संबंधित रोचक तथ्य | Area 51 Facts in Hindi
दोस्तों अब हम एरिया 51 के रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे, कैसे यह रहस्यमय जगह का संबंध एलियन से जोड़ा गया। क्या वाकई एरिया 51 में एलियन हैं और क्या वहां वाकई एलियन पर रिसर्च चल रहा है। आइए जानते Area 51 Facts in Hindi:-
- साल 1989 में रॉबर्ट लज़ार ने लॉस वेगास के एक रेडियो स्टेशन के एक कार्यकर्म के लिए इंटरव्यू दिया जिसमें यह दावा किया गया की उन्होंने एरिया 51 में काम किया हुआ है। उनके दावे के अनुसार एरिया 51 में किसी विदेशी विमान पर शोध किया जाता था। इससे ही पहली बार एरिया 51 के बारे में लोगों ने जाना।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (President Barack Obama) ने अमेरिकी इतिहास में पहली बार पब्लिक के सामने एरिया 51 का जिक्र किया। उन्होंने इस एरिया का जिक्र तब किया जब वे जोक सुना रहे थे। बराक ओबामा ने वार्षिक कैनेडी सेंटर सम्मान समारोह में इसका जिक्र किया। तब ही लोगों ने यकीन किया की एरिया 51 नाम की जगह एक्सिस्ट करती है।
- एरिया 51 को अमेरिका ने अपने नक्शे में जगह नहीं दी है। इंटरनेट की मदद से यह तो पता चल जाता है की Area 51 kya hai लेकिन कहां है यह नहीं सिर्फ इतना जान पाएं हैं की यह जगह नेवाडा डेजर्ट पर है।
- कोई भी देश अमेरिका के एरिया 51 की तस्वीर सैटेलाइट से भी नहीं ले सकती कयोंकि ऐसा करने के लिए अमेरिका सरकार ने पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद रशिया ने अमेरिका के साथ हुए युद्ध का फायदा उठाते हुए इस जगह की तस्वीर खींची जिसमें एरिया 51 में 8 एयरप्लेन रनवे होने की पुष्टि हुई।
- साल 2014 में Boyd Bushman जो की area 51 में कार्यरत थे उन्होंने अपने जीवन के आखिरी लम्हों से कुछ दिन पहले अपने साथ एलियन की फोटो भेजी थी। ये दावा किया करते थे की एरिया 51 का एलियन से कनेक्शन है। लगभग 20 एलियन के साथ काम किया करते थे।
Conclusion
दोस्तों आज हमने जाना की Area 51 kya hai और Area 51 mein kya hota hai, हालांकि एलियन होने के दावे में कितनी सच्चाई है इसका पुख्ता सबूत कहीं उपलब्ध नहीं है लेकिन मिली जानकारी अनुसार Area 51 एक सैन्य अड्डा है जहा खुफिया कार्यों को पूरा किया जाता है। अमेरिकी सरकार ने इस जगह को पूरी दुनिया से छुपाया हुआ है। ऐसे ही अन्य रोचक तथ्यों के लिए हमारे पोस्ट पढ़ते रहें।
धन्यवाद।
सचमे आपने Area 51 के बारेमे बोहोत अच्छा लेख लिखा है .