New Year 2022 से संबंधित 10 Interesting Facts

New Year पूरी दुनिया में दस्तक दे चुका है। सबसे पहले तो Asli Satya की तरफ से आप सभी को Happy New Year 2021, उम्मीद करते हैं कि कोरोना से खराब हुए बीते साल को हम सब भूल पाएंगे और नई सुबह के साथ नया जोश लिए इस नए साल में नई उमंग के साथ New Year को अपने लिए एक यादगार Successful Year बना पाएंगे। 

 

दोस्तों हर दिन हर साल और हर चीज के साथ कुछ न कुछ Interesting Facts जुड़े होते हैं। साल का अंतिम दिन और नए साल का पहला दिन सभी देश में सेलिब्रेशन करते हुए निकलता है। लेकिन भारत एक सेक्युलर देश है जहां कई धर्म के लोग एक साथ रहते हैं सभी का त्योहार एक साथ अच्छे से मनाते हैं। यूं तो एक जनवरी New Year के लिए हर जगह प्रचलित हैं परंतु यह असल में केवल एक ही धार्मिक विशेष यानी कि Christian New Year के रूप में ही प्रख्यात है। 

 

नए साल से संबंधित Interesting Facts के बारे में बताने से पहले मैं आपका दोस्त Ajay Garg पहले आपको हर धर्म के New Year के बारे में थोड़ा थोड़ा बताना चाहूंगा।

 

Hindu New Year:- सृष्टि की रचना के दिन हिन्दू धर्म मनाता है नया साल

Hindu New Year
हिन्दू नव वर्ष

दोस्तों भारत में अधिकांश लोग हिन्दू धर्म से तालुकात रखते हैं। Hindu New Year की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के दिन से शुरू होती है। माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना इसी दिन से प्रारंभ की थी। यही दिन ग्रह और नक्षत्र में परिवर्तन होता है। कश्मीर के हिन्दू परिवार इस नए साल के पर्व को नवरेह के रूप में मनाते हैं। Hindu New Year 2021 अप्रैल महीने के 13 तारीख को आ रही है। इसी दिन चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। हिन्दू नव वर्ष का त्योहार कर्नाटक राज्य में युगाडी नाम से पहचाना जाता है। कई मान्यता के मुताबिक देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी माँ ने देवी देवताओं को कार्य का बंटवारा इसी दिन हुआ था। 

 

Islam New Year 2021:- इनकी याद में मनाया जाता है इस्लामिक नव वर्ष

Islam New Year
इस्लाम नया साल

इस्लामिक नव वर्ष को अरबी अथवा हिजरी नव वर्ष भी कहा जाता है। इस्लाम में कैलेंडर के मुताबिक यह नया साल 2021 में 9 अगस्त की शाम से लेकर 10 अगस्त तक रहेगा। दुनिया भर में हर मुसलमान आबादी वाला देश हिजरी कैलेंडर के अनुसार अपने त्योहारों की डेट निकालते हैं। Islam New Year का महीना अल्लाह का महीना है ऐसा मुस्लिम समुदाय के गुरु हजरत मोहम्मद साहब ने कहा है। लेकिन Islam New Year को त्योहारों की लिस्ट में नहीं रखता है। दरअसल मुस्लिम समुदाय की माने तो उनका नया साल का पहला दिन मुहर्रम के रूप में मनाया जाता है। शिया मुस्लिम मुहर्रम को इमाद हुसैन की याद में मनाते हैं। 

 

Sikh New Year:- फसल आने की खुशी में मनाया जाता है यह पर्व

Punjabi New Year
सिख नया साल, बैसाखी

दोस्तों भारत में अधिकांश लोगों की रोजी रोटी खेती के कार्य से चलती है। इन खेती से जुड़े कामों में अधिकांश लोग पंजाब के होते हैं। किसानों को अपनी फसल से काफी प्यार होता है। Sikh New Year भी इसी खुशी में मनाया जाता है। सिखों के नव वर्ष को ही वैशाखी कहा जाता है। नए फसल आने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। 2021 में यह त्योहार 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। 

 

Jain New Year:- दीपावली का दिन से है जुड़ा जैन धर्म का नया साल

Jain New Year
जैन नया साल

हिन्दू त्योहार दीपावली के अगले दिन से ही Jain New Year का शुभ आगमन हो जाता है। मान्यता अनुसार दिवाली के दिन ही भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। 

 

दोस्तों यह थी अलग अलग धर्म के New Year के बारे में जानकारी, अब बात करते हैं Christian New Year की यानी इस दिन के जो हर साल जनवरी के पहले दिन आती है। इस दिन से जुड़े कुछ Interesting Facts के बारे में जानते हैं।

 

10 Interesting Facts of New Year

 

  • विश्व में सबसे पहला New Year तकरीबन 4000 साल पहले Julus Caesar जो रोम के सम्राट थे, उन्होंने इस तारीख को नए साल के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह दिन क्रिश्चियन धर्म के भगवान Janus की याद में किया था। Janus को रोम में दरवाजों के देवता माना जाता है। 

 

  • ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में तकरीबन 45 फीसदी लोग New Year Resolutions लेते हैं और दूसरे हफ्ते में ही 25 फीसद लोग इस लिए गए New Year Resolutions को तोड़ देते हैं। सबसे ज्यादा लोग weight loss करने का प्रण लेते हैं।

 

  • डेनमार्क में New Year अलग तरह से मनाने का चलन है। माना जाता है कि वहाँ लोग इस दिन अपने घर के बर्तन को किसी के घर पर मारते हैं। जिनके घर पर बर्तन मारे जाते हैं उनसे दोस्ती की जाती है। 

 

  • जापान में New Year का स्वागत 108 बार बुद्ध मंदिर में लगी घंटी को बजाकर किया जाता है। मान्यता अनुसार ऐसा करके वे God of New Year को बुलाते हैं।

 

  • Mexican के लोग 31 दिसंबर की रात को ठीक 12 बजे 12 अंगूर खाते हुए New Year का स्वागत करते हैं। हर एक अंगूर खाने के बाद विश मांगते हैं। उनको यकीन है कि इस दिन मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। 

 

  • अमेरिका में कई जोड़े एक दूसरे को किस करके New Year का आगाज करते हैं।

 

  • किसी वक्त New Year का कार्यक्रम मार्च महीने में हुआ करता था। 

 

  • एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के आगमन के समय अमेरिका में 36 करोड़ शराब के गिलास पिए जाते हैं।

 

  • नए साल के मौके पर सबसे अधिक व्हीकल चोरी होते हैं।

 

  • भारत की आबादी के 60 प्रतिशत लोग नए साल DJ की धुनों पर नाच रहे होते हैं।

 

दोस्तों यह थे दुनिया भर में 1 जनवरी को मनाने वाला त्यौहार New Year से जुड़े हुए Interesting Facts, बताइए आपको इनमें से कौनसा तथ्य काफी रोचक और नया लगा। 

 

धन्यवाद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.