10 Ghost Facts in Hindi

Ghost Facts in Hindi:- भूत वास्तव में होते हैं या नहीं होते इस टॉपिक पर लाखों या कहें करोड़ों बार डिस्कशन हो चुका है। सभी की इस विषय पर अलग अलग राय है। भारत समेत पूरे विश्व में कई ऐसे भूतों को देखें जाने का दावा किया गया है जिनकी कहानी किसी फिल्म की कहानी से भिन्न नहीं लगती लेकिन हकीकत है। 

जी हां दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको भूतिया जगहों का नहीं बल्कि भूतों के ही फैक्ट्स ही सामने रखेंगे और जानेंगे इन भूतों का aslisatya, इसमें से Ghost Facts in Hindi को आज भी माना जाता है। 

नोट:- इस आर्टिकल से हम अंधविश्वास नहीं बढ़ाना चाहते, यह आर्टिकल केवल आपको जानकारी देने के लिए लिखा गया है।

10 Ghost Facts in Hindi

दोस्तों इस आर्टिकल में पूरी दुनिया भर में मान्यता अनुसार भूतों का जिक्र किया गया है। हम यह नहीं कहते की आप भी भूतों में विश्वास रखें लेकिन दोस्तों लाइफ में कई ऐसी घटनाएं होती है जिससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते। ऐसे ही कुछ कहानियां हर देश दुनिया से आती है, जिसको कई आम लोग भोग चुके हैं इसीलिए भी इन कहानियों को नजरंदाज करना मुश्किल है। 

Kuchisake-Onna

दोस्तों लड़कियां खूबसूरत होती हैं। यह वाक्य लड़के अपने जीवन भर के लिए याद रख लें, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि छुरा खरबूजे पर गिरे या खरबूजा छुरे पर कटना खरबूजा ही है। 

जापान में यह Kuchisake-Onna नाम की भूत के काफी चर्चे सुनने में आते हैं। इस भूतनी का मुंह दोनो कानों तक कटा हुआ करता था जिसपर वे मास्क लगाकर रखती थी और हाथ में खून से लथपथ कैंची रखती थी। वे हर शख्स से केवल यह पूछा करती थी की “क्या वे सुंदर है?” अगर कोई नहीं कह देता था तो उसकी तुरंत हत्या कर देती थी और अगर हां तो वे अपना मास्क हटाकर फिर से वही सवाल पूछती थी। 

इस बार किसी न नहीं में जवाब दिया तो उसकी हत्या कर देती और अगर मास्क हटाने के बावजूद हां में जवाब दिया तो वे अपने मुंह जैसा हाल दूसरे का भी कर देती थी। 

The Crying Baby

एक घर में बच्चों की किलकारियां गूंजने से पूरा घर खुशियों के रंग में रंगा होता है लेकिन क्या आप ऐसे ही किसी प्यारे बच्चे की रोती हुई तस्वीर को देखकर कहेंगे की ऐसी फोटो शापित भी कहलाई जा सकती है। ऐसा जानने के लिए आपको इंग्लैंड जाना होगा। 

साल 1979 में यह फोटो तब चर्चा में आई जब पाया गया की जिस भी घर उस दौरान जले और नष्ट हो गए वहां यही फोटो टंगी हुई थी। इस तस्वीर को छोड़ कर पूरा घर नष्ट हो जाता था। 

Tiyanak

फिलिपीन में भी छोटे बच्चे का Ghost फेमस हुआ था। लेकिन इसमें तस्वीर से संदर्भ नहीं है बल्कि असल के छोटे बच्चे का शरीर का इस्तेमाल हुआ। 

फिलिनपिन में जब भी घने जंगलों में रोते हुए बच्चे की आवाज आती थी जो भी उस बच्चे की मदद करने जाता था तब वे छोटा बच्चा अपनी असली रूप में आकर उन लोगों की हत्या कर देता था।

Tomino’s Hell

जापान में मान्यता अनुसार एक कविता को शापित माना जाता है। सबसे पहले यह कविता साल 1919 में अपनी Sajio Yaso ने अपनी किताब के 27 वे संस्करण में शामिल किया था लेकिन Tomino की लिखी गई यह कविता शापित में कैटेगरी में तब गिनी गई जब यह कविता The Heart is Like a Rolling Stone में प्रकाशित हुई। ऐसा कहा जाता है की जो भी यह कविता जोर से बोलता है उसकी हत्या हो जाती है। 

Monkey Man

Source:- India TV

यह भूतिया कहानी भारत से सबंधित है। दिल्ली में 2001 को इसका खौफ लोगों में पनप रहा था। कहा जाता है की यह सिर्फ रात को ही आता था। यह लोगों पर हमला करता था और अभी तक पकड़ा भी नहीं गया। इसके हमले में कई लोग घायल तो कईयों की जान भी गई। 

Bloody Mary 

Bloddy Mary Illusion

यह कहा जाता है की अंधेरे में एक मोमबत्ती की रोशनी से खुद को आईने में देखेंगे तो कुछ देर बाद आपको अपनी ही छवि भूतिया लगेगी। यही Bloody Mary हैं।

Nale Ba

सन् 1990 में कर्नाटक में लोगों ने अपने घर के बाहर ‘Nale Ba’ लिखवाया था। इसका अर्थ है ‘कल आना’। क्योंकि वहां ऐसी अफवाह थी की वे चुड़ैल अपने पति की तलाश कर रही होती है। इसी बेस्ड पर बॉलीवुड की फिल्म स्त्री भी आधारित है। जिसमें मुख्य भूमिका में श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव हैं।

Poveglia Island

Poveglia Island

मौत का टापू के नाम से प्रख्यात इटली का Poveglia Island गंदी राजनीति का सबसे बड़ा उधारण बना। इटली में प्लेग बीमारी के फैल जाने के बाद इस टापू पर लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया लेकिन जैसे जैसे पेशेंट की तादाद बढ़ती पुराने पेशेंट्स को मार दिया जाता था। लोगों के विरोध के कारण सरकार ने वे हॉस्पिटल उस दौरान तो बंद कर दिया लेकिन उसके बाद जब भी खोलने का प्रयास किया तो इस जगह भूतों के होने का शक जताया जाता है।

Toyol

Toyol

यह भी एक छोटे बच्चे का ही भूत था, लेकिन यह भूत किसी की हत्या नहीं बल्कि चोरी और काला जादू करता था। इंडोनेशिया में आज भी लोग इसके होने की आशंका जाहिर कर चुके हैं। 

La Llorona

La Lallorona

अमेरिकी और मेक्सिकन पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी भूतिया आत्मा है जो अंधेरी रात को पानी वाली जगहों जैसे नदी या नालों के किनारों में अपने बच्चे के लिए रोते घूमती है, इसीलिए इसे The Weeping Woman नाम भी दिया गया है। वहां के लोककथाओं के अनुसार Maria नाम की बेहद ही खूबसूरत औरत जो 2 बच्चों की माँ होती है वह एक दिन अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ देख लेती है जिससे Maria इतनी ज्यादा गुस्सा हो जाती है कि अपने छोटे बच्चे को पानी में डुबोकर मार देती है। इसके बाद Maria को अपनी गलती का अहसास होता है तो वह भी पानी मे डूब कर मर जाती है। माना जाता है इसी घटना के बाद Maria अपने बच्चों की तलाश में रात को रोते हुए पानी के किनारे घूमती है।

निष्कर्ष

दोस्तों यह थे 10 Ghost Facts in Hindi, उम्मीद हैं आपको पसंद आए होंगे हालांकि हम फिर से वही दौहराएंगे की इस आर्टिकल का उद्देश्य केवल जानकारी देना है। वैसे horror story सुनने के शौकीन रखते हैं तो आप ट्विटर पर इस प्रोफाइल लिंक को क्लिक कर सकते हैं। हर शनिवार रात 11 बजे के बाद इनका शो आता है ट्विटर पर।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.