10 fun foods facts in hindi जिसे जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Fun Foods Facts लिए आज फिर हम आपके सामने लिखित रूप में आ गए हैं। यह हम सब जानते हैं की इंसान जिंदगी भर भाग दौड़ करते हैं। लेकिन, आखिर क्यों? 

यूं तो हर सवाल का जवाब ढूंढने निकलेंगे तो बेहद ही कम प्रतिशत लोगों के जवाब एक जैसे मिलेंगे लेकिन जिंदगी में इंसान भागदौड़ जैसे सवालों का जवाब ढूंढेंगे तो केवल एक जवाब तो जरूर पाएंगे। वह है रोटी खाने के लिए इंसान दौड़ लगाता है।

रोटी कपड़ा और मकान यह इंसान की जरूरतें हैं। कपड़ा और मकान न भी हो तो भी इंसान जीवित रह सकते हैं लेकिन रोटी यानी की खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन ही न हो तो इंसान कब तक जीवित रहेगा यह प्रश्न चिन्ह है। 

भारत में भांति भांति के लोग रहते हैं। जैसे भारत के हर राज्य में भाषाएं बदल जाती है ठीक उसी तरह बदल जाता है हर जगह का भोजन। लेकिन एक चीज हमेशा एक जैसी रहतीं है वह है यहां के फूड में स्वाद। भारत हमेशा से अपने जायकों के लिए जाना जाता रहा है। इसीलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में भारतीयों की पसंद फूड के बारे में कुछ Fun Foods Facts खोज कर लाए हैं। जिसे जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। 

Fun Foods Facts | फूड के बारे में रोचक तथ्य

1. पाउंड केक का नाम उसके सामग्री के वजन पर रखा गया

Pound Cake, Source:- Pixabay.com

अगर आप मीठे खाने के शौकीन हैं तो पाउंड केक के बारे में जरूर सुना होगा। यह केक का नाम इसमें डलते किसी सामग्री पर नहीं बल्कि सामग्री के वजन पर रखा गया है। दरअसल पाउंड केक में जो चार मुख्य सामग्री डाली जाती है वह सभी एक पाउंड में तौली जाती है। यानी की एक पाउंड मक्खन, एक पाउंड अंडा और एक पाउंड चीनी। 

2. दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा US $ 12000 का पड़ा था।

Pizza @ USD 12000

पिज्जा खाने के हर कोई शौकीन होता है। सभी सब्जियों का मिक्सचर और चीज का स्ट्रेच लाजवाब रहता है। पिज्जा खाने के लिए लोग काफी खर्च करने को भी तैयार रहते हैं किंतु ऐसा भी आपने सुना या पढ़ा है की एक पिज्जा के लिए 12000 अमेरिकी डॉलर खर्च करने पढ़ें हों? 

दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा 12000 अमेरिकी डॉलर में इसीलिए पड़ा क्योंकि इस स्पेशल पिज्जा को बनाने में 72 घंटे लगते थे और यह पिज्जा 3 इटालियन शेफ घर आकर ही बनाते हैं। 

3. Margherita पिज्जा का नाम है एक रानी के ऊपर

Margherita Pizza

प्राचीन समय में इटली की रानी Margherita और राजा umberto इटली के शहर नेपल्स में जाते हैं जहां वह अपने फैंसी फूड्स की जगह पिज्जा मंगवाते हैं। असल में उस वक्त यह पिज्जा मात्र गरीबों को परोसा जाता था लेकिन यह पिज्जा रानी को इतना पसंद आया कि पिज्जा का नाम इन पर रख दिया गया।

4. टोमैटो कैचअप दवाई के तौर पर होती थी इस्तेमाल

Tomato Ketchup

साल 1800 में लोगों को यह विश्वास था कि टमाटर में मेडिकल क्वालिटी होती है। यहां तक कि एक डॉक्टर ने यह दावा भी किया था की वह डायरिया जैसी बीमारी को टोमैटो कैचअप से ठीक कर सकता है। 

5. व्हाइट चॉकलेट असल में चॉकलेट नहीं

White Chocolate

व्हाइट रंग की चॉकलेट असल में चॉकलेट नहीं होती क्योंकि उसमें चॉकलेट के रेगुलर कंपोनेंट मिस होते हैं। व्हाइट कलर की चॉकलेट केवल चीनी, दूध, वैनिला और cocoa butter का मिक्सचर होता है। 

6. मिर्च कभी मुंह नहीं जलाता

chilly Fun Foods Facts

जी हां यह बिलकुल सच है। दरअसल मिर्च में एक खास तरह का केमिकल होता है जिसे capsaicin कहते हैं। यह केमिकल मुंह में जाने पर ऐसा यकीन दिलाता है की आपका मुंह जल रहा है बल्कि यह सिर्फ एक वहम होता है।

7. फ्रेंच फ्राइज़ फ्रांस से नहीं आती

French Fries

फ्रेंच फ्राइज़ का नाम सुनकर सभी को लगता होगा की यह स्वादिष्ट डिश फ्रांस की होगी लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल इस डिश का नाम फ्रेंच फ्राइज़ इसके फ्रेंच कट होने के कारण है। असल में यह डिश बेल्जियम से आई है। 

8. अमेरिकन मशहूर बर्गर कंपनी मैकडोनाल्ड हर साल 2.5 बिलियन बर्गर बेचती है

Burger

अमेरिका के लोग फास्ट फूड खाने के बेहद शौकीन रहें हैं। मैकडोनाल्ड के बर्गर शुरू से काफी लोगों को पसंद आते हैं जिसके कारण यह डाटा सामने आया है। 

9. जापान की एक स्पेशल डिश को बनाना सीखने के लिए करनी होती है 2 साल की ट्रेनिंग

Puffer Fish

जापान में पफरफिश नामक एक डिश को बनाना सीखने के लिए करनी होती है दो साल की ट्रेनिंग। क्योंकि अगर इस फिश को बनाने में थोड़ी सी भी गलती होती है तो इसे खाने वाले की जान जा सकती है।

10. स्ट्रॉबेरी बैरी नहीं

Strawberries

बैरीज की खासियत यह होती है की इसमें भीतर की तरफ बीज होता है लेकिन ऐसा स्ट्रॉबेरी में नहीं होता।

निष्कर्ष

दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट से आप जरूर Fun Foods Facts के बारे में जान पाए होंगे। यह फैक्ट्स आपको हैरान कर गए होंगे। क्यों?, सही कहा न। ऐसे ही जानकारी के लिए Aslisatya वेबसाइट पर आते रहें।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.